रिपोर्ट – संतोष तिवारी
एंकर : मुजफ्फरपुर बन रहा मिर्जापुर, ताजा मामला कांटी थाना क्षेत्र का बताया गया है जहा जमीनी विवाद में एक पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद, इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया की मृतक पुलिसकर्मी छुट्टी पर घर आया हुआ था.
पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के छपरा की बताई गई है, जहा जमीनी विवाद में पटना बीएमपी 14 में कार्यरत दीपेंद्र कुमार सिंह को पड़ोस के ही कुछ लोगों के द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. हत्या से आक्रोशित लोगों के द्वारा मोतीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर शव को रखकर आवागमन बाधित कर दिया गया, जिसके बाद डीएसपी पश्चिमी दलबल के साथ पहुंचे और अक्रोषित लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया.
बाइट:- डीएसपी पश्चिमी/अभिषेक आनंद




