रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी में घटित हुई हत्या की एक और सनसनीखोज वारदात
मौत के पहले युवक ने बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर किया वायरल
बाद में मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर हुआ बरामद
चर्चित पीपरा काण्ड की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस के सामने आई कुंडवा चैनपुर से एक और गुत्थी
कुण्डवाचैनपुर में कल ट्रेन से कटकर इरशाद के मौत मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
.मौत से पहले का इरशाद का आया बयान… जिसमे इरशाद कुछ लोगो द्वारा ट्रेन के नीचे फेंके जाने के बाद बच निकलने की कर रहा है बात
मौत से पूर्व का है मृतक का बयान.
पुलिस के सामने अब एक और गुत्थी सुलझाने की आई चुनौती
सहायक डीएसपी ने कहा ,,मौत नही आत्महत्या क्योकि मृतक की मां ने थाना में दिया है लिखित आवेदन,, आवेदन में मां ने अपने पुत्र को बताया है मानसिक रूप से बीमार
पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
मोतिहारी में एक बार फिर हत्या की एक अनबुझ पहेली सामने आई है जहां एक युवक ने अपने फेसबुक पर अपनी मौत के पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेवार अपने ही गाँव के पांच पट्टीदारों को बताया है और अपनी मौत के बाद इन पांचों को फांसी की सजा देने की बात कह रहा है और उसके बाद उस युवक का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक से बरामद होता है ।आश्चर्यजनक बात ये है कि मोतिहारी पुलिस इसे हत्या नही बल्कि इसे अप्राकृतिक मौत यानी सुसाइड मान रही है क्योंकि मृतक की मां ने थाना में आवेदन दिया है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसने ये बयान अपने पट्टीदारों को झूठे केस में फंसाने के लिए दिया है,,,,
जी हां मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर से मौत की अबूझ पहेली सामने आई है अब देखना होगा पुलिस इस गुत्थी को कब और कैसे सुलझाती है…
बाइट :—– श्रीराज एएसपी मोतिहारी
वायरल वीडियो




