रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
लालगंज में सीएसपी संचालक से हथियारबंद अपराधियों ने किया लूट मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही छानबीन पपीड़ित पहुंचा लालगंज थाना
खबर लालगंज से हैं जहां लालगंज थाना क्षेत्र के घटारो चतर्भुज स्थित एसबीआई के सीएसपी संचालक को लालगंज से घटारो सीएसपी में पैसा ले जाते वक्त रास्ते में कुछ हथियारबंद अपराधियों के द्वारा पैसा लूट लिया गया। घटना के बारे में सीएसपी संचालक संजय शाह के द्वारा बताया गया कि वह लालगंज भारतीय स्टेट बैंक से पैसा लेकर सीएसपी शाखा जा रहा था। तभी घटारो रोड स्थित लंगड़ा चौक के पास पल्सर मोटरसाइकिल से दो हथियारबंद अपराधी के द्वारा पीछा करके पिस्टल के बल पर उससे 1 लाख 76 हजार रूपए लूट लिया गया। जिसके बाद डरे सहमे सीएसपी संचालक संजय शाह स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची लालगंज थाना जांच-पड़ताल की तथा वहां से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। वही पीड़ित संजय शाह देर शाम लालगंज थाना पर पहुंचकर लूट की घटना से संबंधित आवेदन लालगंज थाना को दिया। इस संदर्भ में लालगंज थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जगह जगह वाहन जांच की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।




