आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट!
मंसूरचक (बेगूसराय)
प्रखंड क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 सराय नूरनगर मोहल्ले के मोहम्मद फरीद के मकान में किराएदार के रूप में रह रहे थे। लोगों का कहना है कि मोहम्मद इम्तियाज मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर एक पंचायत के तेंमूंहा के मो जियाउलहक के 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इम्तियाज के रूप में पहचान किया गया। जो बहरामपुर पंचायत के सराय नूर नगर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं और वह अपने गांव में नहीं रह कर सरायनूरनगर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे और घर आना -जाना उनका नहीं था वे सोमवार कि रात खाना- खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे लेकिन सुबह घर से नहीं निकलने के बाद आसपास के ग्रामीण लोग घर पर जुट गए थे वही लोगों ने आवाज भी दिया लेकिन उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन सरपंच मोहम्मद कासीम उद्दीन अन्य लोगो ने उनके घर को भी सूचना दिया । और फिर उनकी पत्नी अंजूम खातून को भी सुचना दिया गया अंजूम खातून उर्दू मध्य विद्यालय तेमूंहा में कार्यरत हैं । और बड़ा भाई फैयाज भी बहरामपुर पंचायत के मसकनदरगाह स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं । सुचना पर विद्यालय से पहुंचे वहीं घटना की जानकारी के साथ परिजन सहित सभी ग्रामीण एक साथ जुट कर बंद कमरे के बाहर प्रशासन के आने का इंतजार में घंटों से खड़े थे। तीन धंटे के बाद पुलिस पहुंची। जिसके कारण शिक्षक समुदाय में और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है वही ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक इम्तियाज की दिमागी हालात भी ठीक नहीं था। पुलिस ने धटना स्थल पर पहुंच कर कमरा को खुलवाया तो शिक्षक इम्तियाज का मृत शरीर पाया। उक्त धटना को लेकर शिक्षा जगत के साथ पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गयी। मृतक शिक्षक इम्तियाज अपने पीछे दो पूत्र एक पूत्री छोड़ गए हैं वहीं माता,पत्नी,बच्चे को रोते देख हर लोगो का कलेजा दहल जाता था।मौके पर मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, सरपंच मोहम्मद कासिम, पूर्व मुखिया नरूला अंसारी, पंचायत समिति सदस्य मो शमशेर, पूर्व समिति सदस्य फूलबाबू, कांग्रेस नेता बालेश्वर महतो,उप मुखिया जावेद अंसारी,





