मधुबनी-बेनीपट्टी जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर प्रदीप झा बासु पुनः निर्विरोध निर्वाचित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव सांगठनिक मजबूती को लेकर जदयू आलाकमान के निर्देश पर कराया गया। जदयू द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जेडीयू अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा है। वही रविवार को बेनीपट्टी के डॉक्टर एनसी कॉलेज परिसर में जेडीयू अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटे। जहां निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासु को पुनः निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, शुरुआती क्षणों में अध्यक्ष पद के लिए दो चेहरे की खास चर्चा थी, लेकिन कुछ ही क्षणों के बाद निवर्तमान अध्यक्ष को पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व निर्विरोध दिए जाने की घोषणा हुई। बताया जा रहा है कि प्रदीप झा बासु के अलावे किसी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। जेडीयू अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी अमरेश मिश्रा, पर्यवेक्षक के रूप में शिवनंदन सिंह, प्रखंड पर्यवेक्षक अविनाश सिंह गौड़ और निर्वाची पदाधिकारी के रूप में देवचंद्र सिंह उपस्थित रहे। उधर, प्रदीप झा बासु के पुनः अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर रंग गुलाल उड़ाया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। जेडीयू अध्यक्ष प्रदीप झा बासु ने कहा की वे शुरू से ही नीतीश कुमार के सिपाही है। पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना ही उनकी विशेष प्राथमिकता है। जेडीयू नेता बचनू मंडल, डॉक्टर मंगलानंद मिश्रा, अंजनी झा, फिरन चौधरी, वरुण यादव सहित कई जेडीयू नेताओं ने प्रदीप झा बासु को बधाई दी है।

Join us on: