महिला ने राजद नेता को बताया पुत्र का हत्यारा, नेताजी बोले अगर मैं दोषी हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

बिहारशरीफ के मघड़ा गांव स्थित शीतला मैरिज हॉल में युवा राजद का संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक शांतिपूर्ण परिवेश में चल रहा था। नेताओं का सम्मान भी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान एक वृद्ध महिला रोते बिलखते मंच के पास पहुंच गई और अपना दुखड़ा सुनाते हुए राजद नेताओं के सामने रो पड़ी। महिला का आरोप है कि अरुणेश यादव भी उसके पुत्र की हत्या करने में शामिल है। गौरतलब है कि पिछले 13 जून को दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के देवीसराय स्थित एक पोल्ट्री फार्म में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजद नेता अरुण यादव को भी नामजद किया गया था। हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों को राजद नेता अरुणेश यादव गलत बता रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार भी लगाई है कि इस मामले में अगर मेरी संलिप्ता है तो मुझे बेशक फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाए। मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस मामले में घसीटा जा रहा है। राजद नेता अरुणेश यादव ने अपने पार्टी के नेताओं से लेकर एसपी तक मामले की जांच को लेकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी जांच नहीं की गई है। जिसके बाद मंगलवार को युवा राजद की संगठनात्मक बैठक के दौरान अरुणेश यादव ने सभी नेताओं के सामने ही सामूहिक आत्मदाह करने की धमकी भी दी है। इस दौरान राजद नेता काफी भावुक भी दिखे वहीं इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप भी लगाया गया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अगर किसी पर कोई आरोप लगता है तो वह अनुसंधान के बाद अगर सही साबित होता है तब उसकी गिरफ्तारी होती है। एफ आई आर के बाद किसी को भी तुरंत आरोपी कहना गलत है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि हत्या का आरोपी राजद नेता अरुणेश यादव खुद एसपी से इस घटना में शामिल पीड़ित परिवार के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

बाइट।अरुणेश यादव राजद नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment