प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नवल जयपुरिया व सचिव गौरव अग्रवाल बने,दिलाई गई पद गोपनीयता की शपथ
बेगुसराय में मारवाड़ी युवा मंच की नई कमेटी का गठन कर लिया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सादे समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर नवल जयपुरिया का चुनाव किया गया वही उपाध्यक्ष पद पर मुरारी टेकरीवाल, सचिव गौरव अग्रवाल, सहसचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के लिए दीपक सुल्तानिया का चुनाव किया गया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए अलग-अलग कोषांग का भी गठन किया गया है। जिसके लिए ऑक्सीजन प्रभारी पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी मोहित अग्रवाल, रक्तदान प्रभारी साकेत अग्रवाल तथा खेलकूद प्रबंधन प्रभारी अमित सिंघानिया को चुना गया है। इनके अलावा पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिनमें प्रभात टिबड़ेवाल, रोनक पालड़ीवाल, श्रीराम बजाज, मनोज वर्मा, अंकित अग्रवाल को रखा गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मारवाड़ी सम्मेलन के अशोक भगेरिया उर्फ श्याम भगेरिया द्वारा शपथ दिलाई गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे पर समाज में चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राधेश्याम वर्मा को संघ की ओर से चादर और फूल माला से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संजीव बजाज, सुनील अग्रवाल, दीपक बजाज, कैलाश टिवड़ेवाल, तेजप्रकाश वर्मा, नीरज कुमार अग्रवाल, सोनू कुमार शर्मा, पल्लव कुमार, निखिल बजाज, कृष्ण राघव टिवड़ेवाल आदि थे।




