पुलिस वैन ने बाइक सवार को ठोका, दो जख़्मी, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है जहाँ एक पुलिस स्कोर्ट की गाड़ी से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई है जिसमे बाइक पर सवार दो लोगो गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही घटना से आक्रोशित लोगो ने पुलिस गाड़ी पर हमला बोल दिया जिसमें पुलिस की बोलेरो गाड़ी को तो थोड़ा फोड़ किया ही साथ ही वाहन चला रहे पुलिस कर्मी पर भी हमला बोल दिया जिसमे पुलिस कर्मी भी घायल हो गए ।
घटना मोतिहारी शहर से सटे बरियारपुर हाइवे की है जहाँ
पुलिस की बोलेरो गाड़ी और बाइक में ये भिड़त हुई है ।


इस घटना में घयाल पुलिस कि गाड़ी चला रहे पुलिस कर्मी ने बताया है कि वह बेतिया सांसद संजय जायसवाल के गाड़ी को सकॉर्ट करने जा रहे थे तभी बिच में एकाएक बाइक सवार घुस गया जिसके बाद बाइक और बोलेरो के बीच भयंकर भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घटना के बाद काफी संख्या में स्थानिए लोग इकट्ठा हो गए , कुछ लोगो ने तो घायलों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा है । लेकिन इस घटना के बाद कुछ स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस गाड़ी पर हमला बोल दिया । लोगो ने गाड़ी को तोड़ा फोड़ा ही साथ साथ चालक के रूप में गाड़ी चला रहे पुलिस कर्मी पिंटू कुमार पर भी हमला बोल दिया जिसमें लोगो ने उसके वर्दी फाड़ दिया और जमकर पिटाई कर दिया ।
घटना के बाद छतौनी थाना और मुफ्फसिल थाना कि पुलिस मौके पर पहुची और घायल पुलिस कर्मी को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
बाइक सवार जिन दो लोगो का एक्सीडेंट हुआ है उसमें एक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है ।
इन सब के बीच आपको बतादे की बेतिया सांसद संजय जायसवाल मुजफ्फरपुर की ओर से बेतिया अपने घर आ रहे थे जिन्हें रिसीव करने सकॉर्ट की गाड़ी मोतिहारी से चली तभी रास्ते ने यह दुर्घटना घटित हो गईं।

इधर इस घटना के बाद सांसद संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया कि वे सुरक्षित है और उनके सकॉर्ट के काफिले में कोई दुर्घटना घटिन नहीं हुई है । क्योंकि उनके रिसीव करने के पहले ही इस गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया ।

Join us on:

Leave a Comment