वज्रपात से गई युवक की जान,एक माह पहले हुई थी शादी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मडई में बैठे युवक के ऊपर गिरा आकाशीय बिजली से हुई मौत, एक माह पहले हुई थी युवक की शादी

मडई में बैठे एक युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गया और इस घटना में युवक की मौत हो गयी। वहीं युवक की अभी एक माह पूर्व बीते आठ मई को शादी हुई थी और इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह घटना कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की बतायी जाती है। जहां मडई में बैठे युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी। जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचान सोनवर्षा गांव निवासी 23 वर्षीय विशाल बिंद पिता कमला बिंद के रूप में की गयी है। बता दें कि रविवार की शाम अपने मड़ई में विशाल बिंद बैठा था तभी आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गयी। युवक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment