कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
रविवार को कैमूर जिले के बहुदेशीय भवन भभुआ में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी भभुआ अशोक कुमार का सभी विकास मित्रों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह का अध्यक्षता व संचालन संतोष कुमार प्रखंड समन्वयक भभुआ ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मनोज कुमार अग्रवाल प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर अशोक कुमार, अनुमण्डल कल्याण पदाधिकारी भभुआ व विशिष्ट अतिथि के रूप में जय शंकर राम जिला समन्वयक विकास मित्र कैमूर सह प्रदेश प्रवक्ता विकास मित्र संघ बिहार, गुरु प्रताप सिंह प्रमुख आदि शमिल हुए। इस इस अवसर पर विकास मित्रों के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर के चलचित्र एवं भारतीय संविधान का पुस्तक देखकर तथा फूल- माला पहनाकर सम्मानित किया गया । विदाई समारोह में सभी विकास मित्रों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस विदाई समारोह में निम्न लिखित विकास मित्रों ने भाग लिया। मौके पर जय शंकर राम जिला समन्वयक विकास मित्र कैमूर सह प्रदेश प्रवक्ता विकास मित्र संघ बिहार, विपिन कुमार, अनिल कुमार, तेजबहादुर राम , राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, राजू कुमार,चंदा देवी, पुष्पा कुमारी, नीलम कुमारी, ज्योति कुमारी, नीलू कुमारी, किरण कुमारी समेत कई मौजूद रहें।




