बेगूसराय में अपराधियों ने बर्तन व्यवसाई को गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अपराधियों ने बर्तन व्यवसाई को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर

बिहार के बेगुसराय में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है। एसपी योगेंद्र कुमार एक ओर अपराध नियंत्रण का दावा करते हैं तो दूसरी ओर बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की देर शाम भी अपराधियों ने एक बर्तन व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया। जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी है। बेगूसराय में बर्तन दुकानदार को गोली मार कर बेखौफ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना बेगुसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित बसौना मोड़ के पास की है। गोली लगने से घायल बर्तन दुकानदार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर किया है। घायल दुकानदार की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव वार्ड 10 निवासी स्व. विष्णु देव साह के पुत्र उमेश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश साह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर में बर्तन दूकान चलाते हैं। वे सोना चांदी के कारीगर भी हैं। शनिवार की देर शाम वो दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसौना मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वह सड़क पर ही गिर गये। थोड़ी देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें सड़क किनारे घायल देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष अमर कुमार ने घायल बर्तन दुकानदार को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल ले गये जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से बर्तन दुकानदार की अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना का कारण पता पुलिस लगा रही है। बदमाशों ने गोली क्यों मारी इन सभी बातों का भी पुलिस जानकारी ले रही है। घायल दुकानदार के होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी जिसके बाद घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि घटना से संबंधित एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के पूछताछ में एक अहम जानकारी मिली है। मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment