रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना में आज नई शिक्षा नीति के के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया और पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर उनके प्रदर्शन पर रोक लगा दी, वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पटना में हुए शिक्षक अभ्यर्थियों के लाठीचार्ज के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना के कारगिल चौक पर आक्रोश मार्च निकाला और नीतीश तेजस्वी का पुतला दहन कर लाठीचार्ज का विरोध किया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि आने वाले समय में शिक्षक अभ्यर्थियों पर दमनकारी नीति अपनाएगी बिहार सरकार तो उसके विरोध में अखिल भारतीय परिषद लगातार प्रदर्शन करेगा।





