रवि शंकर शर्मा –
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत कोणदी सकसोहरा रोड एनएच-30A के लदमा गांव के निकट अनियंत्रित बस ने चार महिला कावरिया को कुचला दिया जिससे एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई वही कुछ स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा।मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है वही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है पुलिस ने बताया कि महिलाएं बाढ़ उमानाथ गंगा घाट से स्नान ध्यान करने के बाद अपने साथ गंगाजल लेकर उमानाथ गंगा घाट से बरबीघा के शिवालय में सावन की जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे तभी एक बस ने सभी को धक्का मार भाग गया।सभी घायल और मृतक रांची के रहने वाले है। पुलिस मृतक और घायल महिला के पहचान में जुटी हुई है वहीं अस्पताल में अफरातफरी का आलम देखने को मिला चिकित्सक आनन-फानन में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजने की तैयारी में जुटे हुए थे/
वाइट -विनायक कुमार दरोगा बाढ़ थाना




