आरा/आशुतोष पाण्डेय!
आरा/भोजपुर जिले में जहां एक तरफ मोबाइल चोरी और छिनतई की घटना में लगातार वृद्धि हो रही थी ,वही अब पुलिस ने अंकुश लगाते हुए कई मोबाइल चोर और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसी कड़ी में भोजपुर जिले में गठित एक स्पेशल टीम के द्वारा पिछले 3 महीने में जितने भी मोबाइल चोरी और छिनतई की घटना हुई है उसमें पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 50 से ज्यादा मोबाइल बरामद किया है और उसे उनके स्वामी तक पहुंचाने का कार्य भी किया है ।भोजपुर एस पी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में एक गठित स्पेशल टीम के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाकर 50 से ज्यादा मोबाइल को बरामद किया गया और उसे उनके स्वामी को सौंप दिया गया। वही भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कल देर रात चांदी थाना क्षेत्र में फोन पर गुप्त सूचना मिली कि कुछ पुलिसकर्मी बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं इसी कड़ी में भोजपुर एसपी ने एसडीपीओ आरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर रंगे हाथ तीन पुलिसकर्मियों को धर दबोचा और कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। इस तरह की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है ।जबकि भोजपुर एसपी ने बताया कि लगातार आ रहा है शिकायत के बाद इस तरह की कार्रवाई की गई है।
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)




