रिपोर्ट – अरविंद कुमार
समस्तीपुर:- बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नगर निगम एवं बिहार लोकल बॉडीज इम्पालाईज फैडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 30 जुलाई से नगर निकायों से जुड़े दैनिक सफाई कर्मियों, संविदा कर्मियों एवं स्थायी कर्मियों का तीन सूत्री मांगों को लेकर जारी हड़ताल को लेकर नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उप नगर आयुक्त विभूति कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार से कर्मचारी महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान, अध्यक्ष राजकुमार राम, सचिव परवेज आलम, उप सचिव प्रमोद राम ने मिलकर तीन सूत्री मांग के अलावे पूर्व में दी गई स्थानीय कर्मचारी का मांगे से संबंधित मांगपत्र समर्पित किया, साथ में अनिश्चितकालीन हड़ताल अवधि में नेताओं के उपर किए गये मुकदमा वापस लेने की मांग माने जाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर समाप्त करने की घोषणा की गई।
दूसरी ओर पटना में बिहार सरकार नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महासंघ के नेताओं से साथ सकारात्मक रुप से वार्ता सफल हुआ और बिहार सहित सभी जिलों में पिछले 7 दिनों से चल रहा नगर निकाय सफाई कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन अधिकारिक रुप से समाप्त हो गई।
समझौते के बाद नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और सफाईकर्मी संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया।
हड़ताल खत्म होने से सड़कों पर पसरे कूड़े के ढेरों और गंदगी से परेशान शहरवासियों का बड़ी राहत मिली है।
सशक्त स्थायी समिति की विशेष बैठक में कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है:
सीधे खाते में वेतन व बोनस, आउटसोर्सिंग व ठेका कर्मियों का वेतन अब बिचौलियों के बजाय सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होगा साथ ही उन्हें पहली बार बोनस का लाभ भी दिया जाएगा।
चालकों का वाहन काम के दौरान खराब होने पर चालकों के वेतन काटने की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी गई है। दैनिक कर्मियों को स्थाई करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रत्येक कर्मी का प्रस्तावित मासिक वेतन रु 35800 तय किया गया है। सरकार के इस कदम से नगर निगम पर हर माह रु 7.61 करोड़ और सालाना करीब रुप. 163.94 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
अन्य सुविधाएं :दैनिक कर्मियों को अवकाश ग्रेच्युटी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन तथा तथा एसीपी/एमएसीपी (ACP/MSCP) योजना के लाभ देने की दिशा में विभागीय पत्राचार और समिति के गठन का प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार स्वच्छता के निर्माण और शहर को बीमारियों का खतरे सेवा बचाने के लिए सफाई कर्मियों का काम पर लौटना बेहद जरुरी था।
उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सह ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।



