पंकज कुमार जहानाबाद
बंदे भारत के 150 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए अभियान को सफल बनाने के लिए जहानाबाद जिला अधिकारी एवं एसपी आगे आए और लोगों से अभियान को सफल बनवाने का आह्वान किया “हर घर तिरंगा” हर दिल तिरंगा” अभियान के सफल आयोजन एवं जिले में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में अब्दुलबारी नगर भवन एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी एवं एसपी ने कहा कि अभियान को मुकाम तक पहुंचा कर जहानाबाद का नाम रौशन करें इस कार्यक्रम में जहानाबाद में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा जिले के प्रबुद्ध व सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधियोंआदि के साथ बैठक आयोजित की गई। सभी जिलेवासियों से अपील की है कि हर घर पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर हम सब जिलेवासी जहानाबाद में हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर तिरंगा झंडा लेकर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति किनारे लगे और गीत भी गाए।”हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नागरिक समाज, मीडिया एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलाए जाने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक समाज, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं नागरिक कर्तव्य की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का कार्यक्रम है। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ते हुए प्रत्येक घर, संस्थान एवं प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ, रंगोली, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा, त्रिवर्णीय रोशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “वंदे मातरम्” के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़ी विशेष गतिविधियों का आयोजन* किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जहानाबाद की शान ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से अभियान का शुभारंभ कर पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया है और इसी जज़्बा को बनाए रखने हेतु सभी को हर घर तिरंगा अभियान के हर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सभी से अपील किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि अभियान के दौरान सभी कार्यक्रमों में नागरिकों से बढ़ चढ़ कर राष्ट्रभक्ति के भाव से भाग लेने की अपील की।
संवाद के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के सदस्यों ने अभियान को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाने, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, जीविका दीदियों एवं सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने सहित अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मीडिया प्रतिनिधिगण एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष तौर पर प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया गया।
सभी के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में समाहित करने का आश्वासन दिया।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि 09 से 17 अगस्त तक सभी अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संकल्प के साथ जहानाबाद का हर घर तिरंगा अभियान में विशेष पहचान बनाते हैं।*



