512 ग्राम स्मैक की बड़ी खेप जब्त, लाखों में आँकी जा रही अनुमानित कीमत, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

पूर्णिया पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूर्णिया सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पराशर ने जानकारी देते हुए कहा कि अररिया के रास्ते कटिहार तक स्मैक की बड़ी खेप ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। कटिहार पूर्णिया मार्ग पर बिलोरी के नजदीक वाहन जांच शुरू कर दिया गया। इस क्रम में उजले रंग के टाटा नेक्सोन वाहन से स्मैक लेकर जा रहे तस्कर ने पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की टीम ने पीछा कर दोनों तस्करों को पकड़ कर तलासी ली । इस दौरान वाहन से 512 ग्राम स्मैक जब्त किया गया इसके अलावा ₹4000 नेपाली नोट 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बाइट..अभिनव पाराशर, एसडीपीओ 1 पूर्णिया

Join us on: