छह न्यायिक पदाधिकारियों को समारोह पूर्वक दी गई भावभीनी विदाई!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

छह न्यायिक पदाधिकारियों को समारोह पूर्वक दी गई भावभीनी विदाई।जहानाबाद,29मई 20023, जहानाबाद जिले से स्थानांतरित छह न्यायिक पदाधिकारियों अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम् सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सिमी कुजूर,मुंशीफ विभूति भुषण,प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी जन्मेजय चौधरी, रिचा कश्यप, एवं आलोक कुमार चतुर्वेदी को जिला विधिज्ञ संघ जहानाबाद की ओर से संघ भवन स्थित पुस्तकालय हाल में समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दिया गया।सभी स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को जिला विधिज्ञ संघ की ओर से अंग वस्त्र, बुके एवं फुल माला देकर विदाई दी गई।विदाई समारोह की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष गिरिजानन्दन प्रसाद ने किया।इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों के कार्य काल का प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।उल्लेखनीय है कि एडीजे अजय कुमार का स्थानांतरण इसी पद पर अररिया जिले में हो गया है, वहीं एसडीजेएम सिमी कुजूर का प्रमोशन सव जज के पद पर मुजफ्फरपुर हो गया है एवं मुंशीफ विभूति भुषण का प्रमोशन सवजज के पद पर अरवल जिले में हो गया है।इसी तरह प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी जन्मेजय चौधरी, रिचा कश्यप एवं आलोक कुमार चतुर्वेदी इसी पद पर सिविल कोर्ट सिवान स्थानांतरित किये गये हैं।विदाई समारोह में एडीजे आनन्दिता सिंह, जावेद अहमद खान,राकेश कुमार, सबजज अमरजीत कुमार, कुलदीप, न्यायिक दण्डाधिकारी वैभव कुमार संघ के सचिव रजनीश कुमार, वरीय अधिवक्ता रामनरेश शर्मा, रामदयाल शर्मा, रामाश्रय शर्मा, अब्दुल गफ्फार, रामविन्दु सिन्हा, अनील कुमार, सच्चिदानन्द शर्मा, विन्दुभुषण प्रसाद, मुकेश नन्दन, विजेंदर सुधाकर, रितेश कुमार, विमलेश कुमार, संजय कुमार, अरूण कुमार, अरविन्द कुमार राधाकृष्ण राकेश, सौरभ कुमार, दीपांकर,मनोज कुमार, सतीश कुमार, नवीन कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे और सभी ने स्थानांतरित पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा किया।विदाई के इस अवसर पर सभी स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों नेभी जहानाबाद जिले में अधिवक्ताओं के कुशल व्यवहार एवं सहयोग की प्रशंसा किया।

Join us on:

Leave a Comment