बाढ़-शव जलाने उमानाथ सती स्थान गया युवक स्नान के दौरान डूबा, तलाश जारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

– पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ में शव जलाने साथ गया एक युवक स्नान के दौरान गंगा की तेज धार में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की और उसे बचाने के लिए खाली डिब्बा भी गंगा में फेंका लेकिन युवक उसे पकड़ नहीं सका और गंगा में डूब गया।
युवक की पहचान 25 वर्षीय वीरू कुमार के तौर पर हुई है। युवक के परिजन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर आठ निवासी युवक उमानाथ एक व्यक्ति का शव जलाने साथ आया था, व्यक्ति का शव जलाने के बाद वह उमानाथ घाट पर स्नान करने आया, जहां गंगा की तेज धार की चपेट में आ गया और गंगा में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन तेज धार के कारण लोगों से बचा नहीं पाए और वह गंगा में डूब गया। युवक शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है।
परिजनों ने प्रशासन से स्थानीय गोताखोर जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे डूबे युवक को जल्द से जल्द खोजा जाए।

Join us on: