रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
आरा के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आज उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक टीटीई एक पैसेंजर को कॉलर पकड़कर खींचने लगा। आरा के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आज एक यात्री दानापुर से आरा आया था और वह स्लीपर क्लास में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहा था ,जिस दौरान उसको स्टेशन पर चेकिंग कर रहे एक टीटीई ने पकड़ लिया और उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगा। इस दौरान जब टीटी की बदतमीजी आम यात्रियों ने देखी तो टीटीई का विरोध शुरू हो गया और लगभग आधे घंटे तक टीटीई और यात्रियों के बीच तू-तू मैं-मैं का खेल होता रहा ।यात्री लगातार गुहार लगा रहा था कि मैं फाइन देने के लिए तैयार हूं फिर भी टीटी मानने को तैयार नहीं था और वह बार-बार यह कहते नजर आ रहा था कि तुम्हें जेल भेजूंगा ।इस बात से नाराज कई यात्रियों ने टीटी का विरोध किया मगर टीटी अपनी जिद पर अड़ा दिखाई दिया। हालांकि 1 घंटे चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार यात्री को वहां मौजूद सभी यात्रियों ने टीटी के चंगुल से छुड़ाया और उसको भेज दिया ।हालांकि इस तरह का वाक्य यह पहली बार नहीं है जब यात्री और टिकट चेकिंग के नाम पर टीटीई से बकझक नहीं हुआ हो ।फिलहाल इस मामले पर आरा रेल प्रशासन ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विजुअल बाईट/-आम यात्री




