बेगूसराय में ग्रामीण डाक सेवक करेगे 29 मई से आमरण अनशन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगूसराय में डाक प्रशासन के द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों का लगातार शोषण और दोहण किया जा रहा है। यहां तक की ऑफिसिएटिंग के अव्यवहारिक आदेश देना एवं उनके वेतन भत्ते तक का सही ढंग से भुगतान समय पर नहीं किया जाना डाक प्रशासन पर आरोप लगाया है। इस तरह की संवेदनहीन डाक प्रशासन में पहले कभी नहीं थी। लगातार पत्राचार, मीटिंग, निजी तौर पर मुलाकात करके अनुरोध करने का कोई असर नहीं पड़ा है। डाक अधीक्षक शोषण और दोहण को अपना अधिकार समझ बैठे हैं। इसी कारण से सबसे दयनीय स्थिति ग्रामीण डाक सेवकों की ही है। ऐसी परिस्थिति में संघ के पास आमरण अनशन जैसे कठोर कदम उठाने के अलावा कोई बिकल्प नहीं बचा, जिसकी सारी जबावदेही डाक प्रशासन की है। इन सभी मांगों को लेकर 29 माई को दस बजे से आयोजित आमरण अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गगनभेदी नारों से ग्रामीण डाक सेवकों की शक्ति का अहसास कराते हुए डाक अधीक्षक कुंभकर्णी निद्रा को भंग करने में अपना योगदान दें। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युगल किशोर राय,प्रमंडलीय सचिव, बेगूसराय प्रमंडल सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सीएचक्यू, नई दिल्ली अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जारी किया

Join us on:

Leave a Comment