सांसद राज भूषण चौधरी का जंगल राज बनाम मंगल राज पर विपक्ष को जबाब!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

सांसद राज भूषण चौधरी का जंगल राज बनाम मंगल राज पर विपक्ष पर पलटवार राहुल गांधी के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया

सांसद राजभूषण चौधरी निषाद ने पप्पू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है। कानून व्यवस्था से लेकर वंदे मातरम विवाद तक, उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि प्रशासन निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है और हर मामले में कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराध के मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति करने की जरूरत नहीं है।
“बिहार में सुशासन की सरकार है। जनता ने पिछले चुनाव में एनडीए को प्यार दिया है, इसलिए विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है।”

पप्पू यादव के इस आरोप पर कि बेटियों के मामले में नेता चुप हो जाते हैं, सांसद ने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और किसी भी दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होगी। रामकृष्ण नगर थाने में नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज नहीं करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच होगी।
बिपक्ष के ‘मंगल राज बनाम जंगल राज’ वाले बयान पर भी उन्होंने जवाब दिया।

“जिन लोगों को जंगल राज अच्छा लगता था, उन्हें वही अच्छा लगेगा। आज कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तो विपक्ष बेचैन है। एक समय पान दुकानदारों तक का अपहरण होता था, आज स्थिति बदल चुकी है।”

राहुल गांधी के उस बयान पर कि देश बेचा जा रहा है, सांसद ने पलटवार करते हुए कहा कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और वैश्विक स्तर पर भारत आगे बढ़ रहा है।

वंदे मातरम को लेकर मुस्लिम संगठनों के सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

“हम ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम करते हैं। राष्ट्र के सम्मान की बात होगी तो कुछ लोगों को तकलीफ होगी, लेकिन जनता सब देख रही है।”

Join us on: