मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल जाकर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो. आफाक आलम का कुशलक्षेम जाना

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 28 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज देर शाम पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम का कुशलक्षेम जानने जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना पहुँचे। जयप्रभा मेदांता अस्पताल के आई०सी०यू० यूनिट पहुँचकर मुख्यमंत्री ने मो० आफाक आलम का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से इलाज के बारे में भी अद्यतन जानकारी ली।

इस दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक कुमार चौधरी तथा जयप्रभा मेदांता अस्पताल के वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment