रिपोर्ट – राहुल राय!
दरभंगा। तेज हवा, बारिश के साथ हुई वज्रपात से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं, 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। पहली, खबर जिले बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव की है जहां तेज हवा, बारिश के साथ वज्रपात की घटना में दो लोगो की मौत हो गई। जबकि वज्रपात की चपेट में आने से दो अन्य लोग घायल हो हए है। जिनका इलाज बिरौल के स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। वहीं, दूसरी घटना कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गांव में हुई हैं जहां वज्रपात की चपेट में आने से जगदीश राय की मौत ही गई तथा रामबलम राय घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिरौल के अंचलाधिकारी विमल कर्ण ने वही बिरौल के अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। तथा सरकार के आपदा प्रबंधन नियम अनुसार पीड़ित परिवार को चार चार लाख रुपया का मुआवजा शीघ्र ही दिया जाएगा।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी किशोर सुबह करीब 8 बजे घर से एक साथ निकलकर गांव के समीप मुशहरी गाछी गया था। उसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में चारों किशोर आ गए। वहीं वज्रपात से हुई मौत में मृतकों की पहचान लड्डू राम के 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार तथा दूसरे मृतक की पहचान अशोक सहनी के 14 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। जबकि उसके साथ दो अन्य किशोर भी बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। जिसे खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं। वहीं, कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय जगदीश राय की मौत ही गई तथा रामबलम राय घायल हो गए। ये दोनों लोग सुबह अपने भैस को चराने के लिए खेत मे गए थे।
बाइट- विमल कर्ण, सीओ, बिरौल




