एसबीपी कॉलेज में 26 को प्लेसमेंट कैंप, स्टॉक मार्केट में विभिन्न पदों पर छात्रों का होगा चयन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। गौरतलब हो कि स्टॉक मार्केट से संबंधित विभिन्न पदों के लिए इंटर और स्नातक पास छात्रों का चयन किया जाएगा। स्नातक बीए बीएससी,बीसीए और इंटरमीडिएट पास छात्रों के लिए कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 26 मई को कक्षा संख्या 11 में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। प्राचार्य एस पी शर्मा ने बताया कि अभिज्ञान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आवेदकों का चयन किया जाएगा। यह कंपनी स्टॉक मार्केट से संबंधित विभिन्न पदों के लिए छात्रों का चयन करेगी। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले छात्र अपने नवीनतम बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप के जरिए छात्रों को रोजगार के अवसर मुहैया कराया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें