नगर कार्यसमिति की तैयारी हेतु भाजपा की बैठक संपन्न!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

नगर कार्यसमिति की तैयारी हेतु मंगलम गेस्ट हाउस मे बैठक संपन्न हुआ ।
आज स्थानीय मंगलम गेस्ट हाउस मे भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यसमिति के लिए किया गया बैठक इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने किया, इस अवसर पर आगामी 27 मई को होने वाले नगर कार्य समिति की बैठक को अच्छी तरह से सम्पन्न कराने को लेकर विशेष चर्चा की गई ! बैठक मे सभी नगर मंडल के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तत्पश्चात आगे की कार्यक्रम के बारे मे विशेष चर्चा की गई ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 9 साल बेमिसाल महासंपर्क अभियान पर विशेष चर्चा हुई इस महा संपर्क अभियान हेतु नगर में टोली बनाई गई है !इस अवसर पर नगर महामंत्री ओम प्रकाश चौधरी, संतोष चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष रिजु साहू, विनोद कुमार सिंह, रवि केशरी, अंकित कुमार गुप्ता ,ब्रजेश शर्मा , निर्मल पासवान, बिरेंद्र शर्मा ,संकर प्रसाद काली ,सरिता चौधरी, और नगर के मीडिया प्रभारी केसरी नंदन सहप्रभारी सुबोध शर्मा ,अमित वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आदि नगर के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Join us on:

Leave a Comment