रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। जंदाहा थाना में पिछले 7 दिन पहले नाबालिक लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें पुलिस ने कुल 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मृतका करीना की बड़ी बहन, चाची और मृतक के बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो समस्तीपुर जिला के हलई थाना क्षेत्र के कैलाश पंडित का पुत्र नीरज कुमार है जिससे 2 महीने पूर्व मृतका की बड़ी बहन से प्रेम प्रसंग हुई थी
मृतका के घर पर पिता और मां नहीं रहने पर उसकी बड़ी बहन से प्रेमी रात में उसके घर आता और शारीरिक संबंध बनाता था। जिसे 14 मई की रात मृतका ने देख ली थी। इसी को लेकर 15 की रात में ही चाची भतीजी और प्रेमी ने मिलकर हत्या कर शव को ट्रंक में छिपा दिया था। और 3 दिन बाद शव को घर से बाहर फेंक कर चेहरे पर एसिड डाल दिया था।
क्या कहते हैं वैशाली पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में वैशाली एसपी रवि रंजन ने बताया कि जंदाहा थाना में 16 मई को एक 9 वर्षीय बच्ची की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज किया गया था। पुलिस मई को बच्चे के शव को उसके घर के पीछे से बरामद किया गया था इस घटना का उध्भेदन करने के लिए एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में एक टीम को गठित किया गया था जिसमें डीईओ भी शामिल थे। इस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया गया इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। तीनों से पूछताछ के बाद घटना का स्वीकार की गई है। पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में उपयुक्त किए गए हथियार और ट्रंक को बरामद किया गया है जिसमें करीना की हत्या कर शव को रखा गया था। उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य कारण है कि मृतका ने अपनी बड़ी बहन अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख रहा था। इसी चीज को छुपाने के लिए उसकी हत्या की गई है। हत्या में मृतका की चाची भी मदद की थी।




