आरा/आशुतोष पाण्डेय
बिहार में प्रतिबंध के बावजूद ट्रेनों से बड़े ही आराम के साथ शराब का कारोबार फल फूल रहा है, इसी कड़ी में रेल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है, यह उपलब्धि रेल थाना पुलिस को आरा रेलवे स्टेशन से हुआ है,
भागलपुर सुपरफास्ट ट्रेन की S1 बोगी से पुलिस ने शराब का खेप को किया बरामद
लंबी दूरी से आनेवाली 12336 भागलपुर सुपरफास्ट ट्रेन के सुमन बोगी में शराब के कारोबारी गुप्त तरीके से उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार आ रहे थे इसकी सूचना रेल थाना पुलिस को लगी,सूचना के आधार पर रेल थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने एक टीम को गठित किया,जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई, उसी समय बताये हुए, बोगी में छापामारी किया,छापामारी अभियान के दौरान ट्रेन के शौचालय के पास छुपा कर रखें गये काले रंग के बैग से शराब का खेप बरामद किया है, पुलिस ने करीब इंग्लिश शराब का 54 बोत्तल जप्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है
पुलिस को देख शराब कारोबारी चुपके से उतरकर हुए फरार
ट्रेनों के माध्यम से शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है,पुलिस के मिलीभगत से शराब का कारोबार करने वाले धंधेबाजों के लिए चांदी कट रही है,बता दें कि बुधवार को भागलपुर सुपरफास्ट ट्रेन में शराब लाने की सूचना रेल थाना पुलिस को मिली, उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब का खेप बरामद कर लिया, लेकिन धंधे में शामिल शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये




