यात्री भरी पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, 7 यात्री गंभीर रूप से जख़्मी

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। हाजीपुर महनार मुख्य सड़क मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के जदूआ एचडीएफसी बैंक के पास मंगलवार की देर शाम यात्री से भरी पिकअप पलट गया है। पिकअप पर 30 से 40 यात्री सवार थे। सभी यात्री पटना से मजदूरी कर अपने अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकअप सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसे सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

चार घायल मजदूर एक ही परिवार के हैं।

पिकअप सवार मजदूर बिदूपुर थाना क्षेत्र के खानपुर पकड़ी पंचायत के चांदपुरा सैदाबाद गांव के निवासी स्व रामचंद पंडित के दो पुत्र 50 वर्षिय हरिनंदन पंडित और 55 वर्षिय केदारनाथ पंडित जबकि केदारनाथ पंडित के दो पुत्र 35 वर्षिय मोहित पंडित और 25 बर्षीय कृष्ण देव पंडित बताया गया है और 21 जितेंद्र कुमार पिता शिवचन्द दास कुततुबपुर सैदपुर गाँव का है। गंभीर रूप से घायल हुए हरिनंदन पंडित को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

बताया गया है की पटना से राजमिस्त्री के साथ मजदूरी कर सभी मजदूर पिकअप पर सवार होकर घर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर HDFC बैंक के पास जदुआ में पलट गया है।

घायल मजदूर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटना से जदुआ के लिए ₹5 पिकअप चालक लेते हैं। जबकि जदुआ से होकर अलग-अलग मजदूर घर जाने के लिए ₹5 लेते है जबकि 10 रुपया के लिए प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर सभी मजदूर मजदूरी कर घर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है कि पिकअप चालक नशे की हालत में था। पिकअप चालक की लापरवाही के कारण बड़ी हादसा हुई है। हालांकि बड़ी हटाहर्ट होने से बाल-बाल बच गया है।

Join us on:

Leave a Comment