वैशाली में दबंगों के गुंडई की खौफनाक तस्वीरें आई सामने, मौन देखती रही पुलिस!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

— सुशासन वाले बिहार में दबंगो और गुंडों की चलती है सरकार…
— बिहार के हाजीपुर से दबंगई की खौफनाक तस्वीर सामने आई ….
— जमीन कब्जे के लिए दबंगो और गुंडों की फ़ौज ने कहर बरपाया
— हथियार लहराए ….सरेआम लाठिया बरसाई …महिलाओ को पीटा , तमाशा देखती रही पुलिस

जमीन पर कब्जे के लिए दबंगो और गुंडों की फ़ौज ने कहर बरपाया …. हथियार लहराए …. सरेआम लाठिया बरसाई … महिलाओ को पीटा …. और चद कदमो की दुरी पर थाने की पुलिस ने …. खामोशी से सबकुछ होने दिया …..

वजह दबंगो को पुलिस की शह थी ….

गुंडई और दबंगई की खौफनाक मंजर से इलाके के लोग दहशत में है … पिटाई से लहूलुहान लोग अस्पतालों में भर्ती है …. वारदात की पूरी तस्वीर और दबंगो की हैवानियत की तस्वीर CCTV के कैद है …. लेकिन 2 दिन गुजर जाने के बाद भी …. पुलिस बजाय कोई कारवाही करने के शिकायत वाली पर्ची के इन्तजार की बात कहती दिख रही है

सुशासन वाले बिहार में दहशत की ये तस्वीर वैशाली के तिसिऔता की है ….
तिसिऔता के मानसिंग बिजरौली में जमीन पर कब्जे के लिए दबंगो ने दिन दहाड़े कहर बरपाया …
हाथो में हथियार लहराते गुंडे मवालियो की फ़ौज अचानक हमला करती है और एक बेबस गरीब के आशियाने को ताश के पत्तो की तरह तहस नहस करने लगते है …
किसी के हाथ में तलवार … तो किसी के हाथ में धारदार हथियार है …. तो कोई लाठी डंडो से लैश है … गांव के बीचो बीच दबंगो ने इस जमीन पर कब्जे के लिए कहर बरसाना शुरू कर दिया ….
तस्वीरो में आप देख सकते है की ये मवाली किस कदर बेख़ौफ़ है …. कोई कच्चे मकान को तोड़ रहा है , तो कोई रह रह कर हाथो में हथियार लहरा लोगो को धमका रहा है …. दूर से देख रहे घरवालों ने अपना आशियाना बचाने की कोशिस की तो इन दबंगई ने बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठिया बरसा उसे लहूलुहान कर जमींदोज कर दिया
अपने आशियाने को बचाने एक बुजुर्ग महिला बीच पहुंची तो इन दबंगो ने बेशर्मी और निर्दयता से बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटक दिया ….

पीड़ित रवि रंजन ने बताया की इलाके के रसूखदार और उनके पडोसी मदन चौधरी ने अपने मकान से सटे रविरंजन की जमीन को खरीदने का प्रस्ताव रखा था …. रविरंजन के परिवारवालो ने पुस्तैनी जमीन बेचने से मना किया तो दबंगो ने जबरन जमीन कब्जा करने के लिए गुंडई को हथियार बना लिया … आरोप है की स्थानीय थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ( मणिकांत जो 112 का ड्राइवर है ) दबंगो का शागिर्द है और गुंडई करने वालो की भीड़ में नाकाम पहन मारपीट कर रहा था ….

अपने साथ आपबीती बताते , पुलिसवालो के मदद नहीं करने , आरोपिओ में एक पुलिसवाले के होने की बात बताता हुआ

सरेआम दबंगई और गुंडई की इन तस्वीरो में ज्यादा … इस मामले में … पुलिस का रवैया .. चौंकाता है
चंद कदमो की दूरी पर थाने में बैठी पुलिस ने ना केवल सरे बाजार इस गुंडई को होने दिया . बल्कि गुंडई की इन साफ़ साफ़ तस्वीरो के बाद भी FIR करने या कारवाही करने से मना कर दिया ….
तस्वीरें जब वायरल हुई तो वरीय पुलिस अधिकारीयो ने हस्तक्षेप किया और कारवाही का भरोसा दिया है ….

घटना की जानकारी मिलने और स्थानीय थाने को कारवाही करने के आदेश की जानकारी देने की बात कही

लेकिन बड़ा सवाल ये है की क्या इसी बेशर्म पुलिसिंग के भरोसे बिहार में सुशासन का दावा है ..

Join us on:

Leave a Comment