4 दिन से लापता 9 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, हत्या के बाद शव के साथ बर्बरता कर किया क्षत विक्षत!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

— तीसरी क्लास की मासूम छात्रा की निर्मम ह्त्या
— गायब छात्रा का शव 4 दिन बाद घर के पीछे मिला
— हत्यारो ने मासूम की उंगलिया काटी , एसिड से चेहरा जलाया
— पुलिस ने ह्त्या की पड़ताल के लिए FSL और डॉग स्क्यॉड टीम को बुलाया

बिहार के हाजीपुर में ह्त्या की खौफनाक वारदात सामने आई है …. एक 9 साल की स्कूली छात्रा जो 4 दिनों से गायब थी .. उसका शव 4 दिनों बाद घर के पीछे झाड़ियों में मिला …. हत्यारो ने मासूम छात्रा की उंगलिया काट दी थी और ह्त्या के बाद शव को ACID से जलाने का प्रयास किया गया था …. ह्त्या की इस वारदात की पड़ताल के लिए पुलिस FSL और डॉग स्काउड की टीम की मदद ले रही है ….

खौफनाक वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है …. जंदाहा हरप्रसाद की रहने वाली करीना स्कूल से घर लौटने के बाद … 16 मई से गायब थी …. करीना अपने घर के पास के सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी और बीते 16 मई को स्कूल से घर वापस आने के बाद से गायब थी …. इस स्कूली छात्रा के गायब होने के बाद … घर वालो ने आस पास ढूंढना शुरू किया और आखिर थक हार कर बीते 18 मई को पुलिस को गुमशुदगी की खबर दी … लेकिन अगले ही दिन 19 मई को करीना का शव घर के पीछे झाड़ियों में मिला ….

करीना की ह्त्या बेहद निर्ममता से की गई थी …. हत्यारो ने मासूम की उंगलिया काट दी थी और शव को ACID से जलाने का प्रयास किया था …. मसूल छात्रा के पिता मजदूरी करते थे और छात्रा के घर से गायब होने के मृतक छात्रा करीना नाबालिग भाई बहनो के साथ घर पर थी … फिर दोपहर स्कूल से लौटने के बाद से गायब थी ….

वारदात की खबर पुलिस को मिली तो स्थानीय जंदाहा थाने की पुलिस भागी भागी वारदात वाली जगह पहुंची …. 9 साल की इस मासूम की निर्ममता से की गई ह्त्या की गुत्थी सुलझाने के लिए तुरंत FSL टीम और डॉग स्कॉड को बुलाया गया ….

पुलिस ने गुमशुदगी की FIR को ह्त्या की धाराओं में तब्दील कर तफ्तीश शुरू कर दी है … लेकिन 9 साल की इस स्कूली छात्रा की हुई ह्त्या और ह्त्या के कारणों और हत्यारे को लेकर परिवार के लोग और पुलिस अब तक अँधेरे में है …. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और बताया की ह्त्या के इस मामले के पोस्टमार्टम रिपोर्ट , FSL रिपोर्ट अहम् सुराग साबित होगा

Join us on:

Leave a Comment