रवि शंकर शर्मा –
ढालु टोला साहिबगंज में हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।
साहिबगंज शहर के ढालू टोला में नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर में महावीर हनुमान जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया व नव प्रतिमा स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मूर्ति दाता पिंकू चौधरी की अहम भूमिका रही वही आचार्य रंजन पाण्डेय के मंत्रोच्चार से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। हनुमान चालिसा का पाठ एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर पिंकू चौधरी, अंकित पाण्डेय, रोहित डीजे, रामजी चौधरी, पंकज राज, अशोक कुमार, शिवम कुमार, पिंटू गुप्ता, उमेश चौधरी, तरुण चौधरी, राधा, सीता, प्रतिमा, गुड़िया आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे




