राजेंद्र सेतु से एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, ईलाज के क्रम में मौत !

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र स्थित राजेंद्र सेतु से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी और नीचे पानी में जा गिरा, सुचना पर पहुँची पुलिस की टीम ने तत्काल उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गई, लेकिन ईलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया!


ASI सुदर्शन पांडेय ने बताया की एक व्यक्ति के पुल से कूदने की सूचना मिली, तत्काल पुलिस का गश्ती दल और 112 की टीम वहाँ पहुँची, लोगों की सहायता से उक्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई!


उक्त व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो पाई है! हालाँकि पुलिस पहचान की कोशिश में लगी है!
अगर आप में से कोई इस व्यक्ति को पहचानते हों तो हाथीदह थाना को इसकी सूचना दें!
ईधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे विधिसम्मत कारवाई में जुटी हुई है!

मृतक

Byte :- डॉ. प्रिंस
Byte :- सुदर्शन पांडेय, ASI

Join us on:

Leave a Comment