सीतामढ़ी के पुपरी में भीषण सड़क हादसा 6 की मौत 7 जख़्मी सीएम ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की, घायलों के समुचित ईलाज के दिये आदेश!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

03/05/2023 मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी के पुपरी के पास सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।


पटना, 3मई 2023 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिले के पुपरी के पास भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे में घायल 7 लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं,साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Join us on:

Leave a Comment