रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर
में हुई देर शाम सड़क दुर्घटना में चार की मौत , चालक समेत चार गंभीर घायल , मोतीपुर-सरैया एसएच 86 पर धुमनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन समेत चार लोगों की मौत हो गई। ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हैं। मृतकों में मोतीपुर मोरसंडी की राधिका देवी (55), पुत्री गुंजा कुमारी (10), मृतका के देवर लक्ष्मण राय (54) व पारू के मोहजमा का महेश सहनी शामिल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।




