रवि शंकर शर्मा!
मोकामा के हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के इन क्षेत्रों में कल नहीं रहेगी बिजली, बिजली विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंता ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र हथिदह मे 10MVA क्षमता के ख़राब पावर ट्रांसफार्मर बदलने हेतु उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र ( मोकामाघाट, औटा , दरियापुर, हथिदह, मरांची, रामपुर डुमरा, नौरंगा जलालपुर) की बिजली दिनांक 4.05.2023 को 9 बजे पूर्वाहन से 7 बजे अपराह्न तक बाधित रहेगी. सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है की पानी का समुचित भण्डारण कर लें. विभाग की ये कोशिश होगी की बिजली की व्यवस्था को शाम 7 बजे तक पुनः बहाल कर लिया जाय! कनीय अभियंता ने इस बात की जानकारी दी है!




