ट्रक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, एक की मौत 13 घायल!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद में ट्रक ने पिकअप वैन टक्कर मार दी जिसमे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है वही आठ युवती समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस गांव के समीप की है घायल काजल कुमारी ने बताया कि दुर्गापुर से कुक का काम करने के लिए बारुण गए थे और काम कर सभी लोग एक पिकअप पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे तब ही सिरिस मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई वही 8 युवती समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां की सभी का इलाज चल रहा है

Join us on:

Leave a Comment