वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक अंग्रेजी शराब किया बरामद ,दो लोग गिरफ्तार ।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

नौबतपुर पटना

वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक अंग्रेजी शराब किया बरामद ,दो लोग गिरफ्तार ।

नौबतपुर:नौबतपुर थाना की पुलिस ने एक ट्रक अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत ₹10लाख रुपये बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को गुप्त सूचना मिली की नौबतपुर थाना मार्ग के रास्ते एक ट्रक अंग्रेजी शराब की खेप जाने वाली है जिसके बाद देर रात्रि पुलिस ने नौबतपुर थाना मार्ग में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही एक ट्रक भागने प्रयास करने लगा तो वहीं पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए ट्रक के ऊपर से धान का भूसा लूट था और अंदर अंग्रेजी शराब की खेप कार्टून छुपाया हुआ था जिसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक और चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई और ट्रक को भी जप्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पंजाब राज्य निवासी
शिव सिंह एव उप चालक की पहचान गोपाल सिंह के रूप मे हुई है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है हालांकि पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि शराब पंजाब से लौटकर पटना में डिलीवरी किया जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शराब माफिया के मंसूबे पर पानी फेर दिया। इधर पुलिस ने शराब की देर रात्रि गिनती की जहां लगभग 6075 लिटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नौबतपुर थाना मार्ग के जरिए एक एमपी नंबर ट्रक शराब की खेप लेकर पटना जाने वाला है जिसके बाद पुलिस की टीम देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाई इसी दौरान पुलिस को देखते ही एक ट्रक भागने का प्रयास किया है जिसे पकड़ा गया जब ट्रक की जांच की गई तो ट्रक के ऊपर से धान का भुसा लोड था और अंदर शराब की काटून ।जहा गिनती की गई तो कुल 6675 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया साथ ही मौके से ट्रक के चालक चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद अंग्रेजी शराब की बाजार कीमत लगभग ₹15लाख रुपये बताई जा रही है. साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब पंजाब से लूटकर पटना में डिलीवरी करने का इरादा शराब माफिया का था जिसको हम लोगों ने असफल कर दिया फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment