बिजली की चपेट में आने से शौच करने गये अबोध बालक की मौत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के पीर मोहम्मदपुर गांव मंगलवार की देर शाम में शौच करने गए 8 वर्ष के किशोर को बिजली की करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलते ही राघोपुर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से घटनास्थल पहुंचकर किशोर की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

मृतक किशोर राघोपुर थाना क्षेत्र के पीर मोहम्मद पुर गांव निवासी दिलीप राय का 8 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बताया गया है। मृतक के परिजन दिनेश राय ने बताया कि मंगलवार की देर शाम अपने घर से 200 मीटर दूर मकई के बगीचे में शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान मकई के खेत को चारों तरफ से किसान ने फसलों की सुरक्षा को लेकर बिजली की तार से घेराबंदी किए हुए था। जिसके छू जाने से किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। किशोर की मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Join us on:

Leave a Comment