भतीजे ने चाचा की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के सोहरथा गांव में मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर भतीजा ने ही अपने चाचा को पीट पीटकर मौत की घात उतार दिया है। चाचा की हत्या कर मौके से आरोपी भतीजा भाग निकला है मृतक के घर कोहराम मच गया है। इधर घटना की जानकारी पटेढ़ी बेलसर ओपी को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल घटना स्थल पहुंचकर शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस आरोपी भतीजा की धरपकड़ को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।

मृतक बेलसर ओपी क्षेत्र के सोहरथा गांव निवासी कंबल महतों के 46 वर्षिय पुत्र किशोरी महतों बताया गया है। मृतक के पुत्र राजा कुमार ने बताया कि मृतक के घर के जमीन उसके भतीजा बेच रहा था। जिसका विरोध करने पर भतीजा राजीव महतों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों के बीच कहासुनी हुई थी तभी उसके भतीजा राजीव ,सतीश और रंजीत तीनों भतीजा ने मिलकर चाचा को पीट पीटकर हत्या कर दिया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी पुलिस

इस संबंध में पटेढ़ी बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर सोहरथा गांव मेंदो पक्षों में विवाद हुई है। इसी विवाद को लेकर भतीजा नहीं चाचा को पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है सभी हत्यारें घर छोड़कर फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment