सीआरपीएफ जवान के पुत्र की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय:-

आरा में तिलक समारोह में आयोजित नाच प्रोग्राम देखने के दौरान चली गोली से एक सीआरपीएफ जवान के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया,मामला जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में सोमवार देर रात की है.मृतक भदवर गांव निवासी और पेशे से सीआरपीएफ जवान आंनद कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है.जो 10 वीं कक्षा का छात्र है.इधर मृतक का चचेरा भाई दिपक कुमार ने बताया कि मेरा भाई गांव में आयोजित तिलक समारोह में गया हुआ था.जहां नाच का प्रोग्राम भी था,इसी दौरान नाच देखने के क्रम में नशे में धुत बदवर गांव के करीया यादव कट्टा से फायर किया और गोली सीधे आकर मेरे भाई आर्यन कुमार के गर्दन में लग गई.जिससे उसकी मौत हो गई.जबकि मृतक का बड़ा भाई अभय कुमार ने बताया कि कल उनके गांव के गुड्डू नामक युवक का तिलक समारोह था.जहां नाच प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था.इसमें हम दोनों भाई आर्यन और अभय गए हुए थे.हम खाना खाकर चले आएं और उसे भी घर आने के लिए बोले.लेकिन वो नहीं आया और नाच देखने लगा.जहां नाच प्रोग्राम में नर्तकी को पैसा देने के क्रम में गांव के एक शख्स के द्वारा फायरिंग की गई जो गोली सीधे हमारे भाई के गर्दन में लग गई घटना के बाद हम लोगों के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे हैं तभी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.वही घटना की जानकारी मिलते ही चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल लाया साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.जबकि तिलक समारोह में आयोजित नाच प्रोग्राम में गोली लगने से युवक की मौत मामले का फोन पर पुष्टि करते हुए चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि शादी समारोह में आयोजित नाच प्रोग्राम के दौरान विवाद में चली गोली से 17 वर्षीय आर्यन नामक युवक की मौत हुई है,इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है,मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक मामला दर्ज नहीं कराई गई है,पुलिस इस घटना की छानबीन के साथ हत्या में शामिल बदमाशों को शिनाख्त कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

बाइट-दिपक कुमार, मृतक का चचेरा भाई

बाइट-अभय कुमार, मृतक का भाई

ऑडियो बाइट-सौरभ कुमार,चांदी थाना प्रभारी

Join us on:

Leave a Comment