शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, मौत!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार /नवादा!


नवादा में हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत है एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हो रही थी इसी घर से निकलकर पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी रुबो शेख की गोली सीधे कमर में जा लगी जिसमे उसकी मौत हो गई है पूरे मामले की नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है पुलिस प्रशासन की लाख प्रयास के बाबजूद हर्ष फायरिंग थमने की नाम नही ले रहा है बेगूसराय जिले में हर्ष फायरिंग मामला थमा भी नही की नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मोहल्ले में एक मौत परिजनों को झक झौर दिया है घटना मंगलवार की बीती रात का है एक शादी समारोह में फायरिंग हो रही थी इसी बीच किराए की घर में रह रहे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले निवासी रूबू शेख घर से निकलकर देखने लगा जिसमे सीधे उसकी कमर से ऊपरी भाग को चीरते हुए गोली सीने तक पहुंच गई है मौके पर जबतक आसपास खड़े लोगो कुछ समझते की उसकी मौत हो गई है,पुलिस इसपर कुछ भी बोलने से बच रही है वही परिजनों ने बताया है की नवादा में रहकर बर्तन की फेरी का काम करता था लेकिन देर रात सूचना मिली की भाई को गोली लग गई है जिससे उसकी मौत हो गई है साथियों ने बताया की बगल में शादी समारोह में फायरिंग की गोली लगने से मौत हुई है,
बाइट/अबु शेख /मृतक की भाई

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें