अमित कुमार की रिपोर्ट
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि फिलहाल वह किस गठबंधन में जाएंगे यह तय नहीं है संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है लेकिन इसका खुलासा समय पर किया जाएगा अभी फिलहाल इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली और अपने पत्ते नहीं खोले साथ ही उन्होंने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई मामले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जेल में बंद गरीबों की रिहाई की बात कही थी और उनकी बात सत्य है इस पर भी विचार होना चाहिए उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता ने बिहार के विकास के लिए क्या जिम्मेवारी सौंपी थी और उन्होंने क्या वायदे किए थे वह सब भूल गए और शराबबंदी के नाम पर जिस तरह से आम लोगों को परेशान किया जा रहा है वह गलत है इसका खामियाजा नीतीश सरकार को आने वाले समय में भुगतना होगा
बाइट उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी




