मजदूर दिवस पर श्रम अधीक्षक ने किया कार्यशाला का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद के विकास भवन सभागार में 01 मई को श्रमिकों के सम्मान एवं बलिदान को नमन करने हेतु मई दिवस (01 मई) के अवसर पर श्रम अधीक्षक, जहानाबाद की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैलाष पोद्वार, चेम्बर्स आॅफ काॅर्मस के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।
 श्रम अधीक्षक, श्री शषि शेखर ने स्वागत भाषण में बताया कि विभाग श्रमिकों के कल्याणार्थ करने हेतु प्रतिवद्ध है, विषेष कर असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
 बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ जन्म से मृत्यु तक एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है। बोर्ड में निर्माण श्रमिक पंजीकरण एवं आवेदन आॅनलाईन पद्धती के अनुसार किया जा रहा है।
 बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं षिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011 के अन्तर्गत बिहार के अंदर एवं अन्तर्राजीय प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना अन्य प्रदेषों में अथवा विदेष में कार्यरत असंगठित कामगारों को दुर्घटना मृत्यु में एक लाख सहायता राषि श्रम विभाग द्वारा आश्रितों को दिया जाता है।
 बाल एवं बंधुआ श्रम जैसी बुराईयों को समाज से हटाने के लिए भी विभाग धावा दल निरंतर चला रही है।
 मुख्य अतिथि कैलाष पोद्वार, चेम्बर्स आॅफ काॅर्मस, जहानाबाद के अध्यक्ष के द्वारा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में श्रमिकों की महता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। उन्होंने श्रमिकों को हुनरमंद होने की अपील की ताकि उनका सामाजिक उत्थान हो सकें।
 सीटू के सचिव, श्री सुरेन्द्र मिस्त्री द्वारा सरकार से बोर्ड के तहत पोषाक राषि शुरू करने का अनुरोध किया गया।
 प्रवासी मजदूर के हितों की रक्षा के संदर्भ में विकास गौतम, जिला समन्वयक, जन साहस संगठन ने विस्तृत जानकारी दी।
 मई दिवस के अवसर पर मखदुमपुर के मकरपुर पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समन्वय से श्रम विभाग ने जन-जागरूगता का अभियान भी चलाया है।
 कार्यषाला में प्रेम कुमार, श्र0 प्र0 पदा0, घोषी, पंकज कुमार, श्र0 प्र0 पदा0, काको, रामबाबु कुमार, श्र0 प्र0 पदा0, मोदनगंज एवं सुनैना कुमारी, श्र0 प्र0 पदा0, जहानाबाद सदर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 सामाजिक कार्यकत्र्ता षिवनारायण कुषवाहा, अरविंद कुमार, आनन्द कुमार, बचपन बचाओं आंदोलन, सेन्टर डायरेक्ट के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment