खसरा रुबेला बीमारी की सम्भावित आउट ब्रेक, 3 बच्चों की मौत, 30 बीमार, महादलित वस्ती में हाहाकार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

जगदीशपुर के कहथु महादलित टोला में 3 बच्चों की मौत, लगभग 30 है अक्रांत तीन दिनों से एक एक बच्चे के मौत का जारी है सिलसिला, आज पहुंची मेडिकल टीम

खसरा रुबेला बीमारी के सम्भावित आउट ब्रेक होने की सुचना है। जगदीशपुर प्रखंड के पश्चिमी आयर स्थित कहथु महादलित टोला में खसरा रूबेला के सम्भावित बीमारी से तीन बच्चों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि अभी भी करीब 30 बच्चे अक्रांत है। मृतको में हीरो मुसहर का 1 वर्षीय पुत्री मंजु कुमारी, टुना मुसहर का 3 वर्षीय पुत्री लक्की कुमारी व हरेंद्र मुसहर का ढाई पुत्र अनोज कुमार शामिल है। तीन दिनों से क्रमश: एक – एक मौत का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले मंजु तब कल लक्की और आज अनोज का मौत हुआ है। बताया जाता है कि अभी भी करीब 30 बच्चे उक्त बिमारी से अक्रांत है। जिससे महादलित टोला में भय व दहशत का माहौल है। तीसरे दिन मेडिकल टीम पहुंची है। जो सर्वे करने में जुटी है कि कितने बच्चे बिमार है। सभी में बुखार, लाल लाल दाने, आंख लाल व सुस्सी देखा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment