आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड स्थित लभुवानी गांव में मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव महायज्ञ तथा राम कथा का आयोजन आज बड़े ही धूमधाम से किया गया,यह समारोह 28 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा, जिसमें देश के बड़े-बड़े गुरु मुनि के पधारने की सूचना है ।वही आज इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी पहुंचे थे। इस इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित हज़ारों की संख्या में एक आम सभा को भी संबोधित किया।महायज्ञ में श्री श्री 1008 श्री जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के सेवक श्री श्री 1008 श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य योगीराज संत श्री सुंदर राज यति यतीराज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में यह पूरा यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। वही भोजपुर की धरती पर पहली बार धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का भी आगमन हुआ है ।जगद्गुरु ने भी इस आम सभा को संबोधित किया और राम नाम का जयकारा लगाया।इस कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई ।वही कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कर रखी थी ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।इस धर्म सम्मेलन में काशी ,कांची ,मथुरा ,वृंदावन ,अयोध्या चित्रकूट ,हरिद्वार सहित कई जगह से साधु संत पधारे हैं ।इस कार्यक्रम की पूर्णाहुति 3 मई को प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक बड़े विशाल भंडारा के बाद की जाएगी ।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई नामचीन कलाकार भी लभुआनी गांव पहुंचे हैं।




