रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में राष्ट्रीय लोक जनता दल का तीन दिवसीय राजनीतिक चिंतन शिविर का रविवार को समापन हो गया।समापन भाषण के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की कार्यकर्ता 2024 और 2025 के चुनाव को लेकर राजगीर से संकल्प लेकर जाय ताकि पार्टी मजबूत हो। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा पूर्व में जिस तरह से चुनाव में हमको जातिगत समर्थन नहीं मिला,जिसके कारण हमको निराश होकर पार्टी का विलय करना पड़ा लेकिन इस बार किसी भी परिस्थितियो में पार्टी का विलय नही होने देगी। उन्होंने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा बिहार में सुशासन की सरकार नीतीश कुमार को कहने का हक नहीं है क्योंकि यहां महागठबंधन की सरकार में हर योजनाओं में नेताओ और उनके अधिकारियों का कमीशन बंधा हुआ है। नीतीश कुमार के लगातार पीएम बनने की बात के ऊपर चुटकी लेते हुए कहा की नीतीश कुमार ने पीएम बनने के अवसर को गवां दिया।कल तक नीतीश कुमार को पलटुराम, सिखंडी,बेशर्म कहने वाली राजद पार्टी आज नीतीश कुमार को पीएम बनाने को लेकर देश में दौरा करा रहे है। आनंद मोहन की रिहाई पर कहा की उस समाज के लोग गलतफहमी में है की परिवार के सदस्य को जेल से बाहर किया। नीतीश कुमार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए आनंद मोहन जैसे बाहुबली नेता को जेल से बाहर किया गया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की लालू जी तो उड़नकटोला पर चढ़ गए लेकिन नीतीश जी को भैंस पर बैठा दिए वो भैंस भी पानी में डूब गया।
बाइट।उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




