रिपोर्ट – चंद्रशेखर!
बांका। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने लघु जल संसाधन विभाग, बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को SVU की टीम ने पटना, वैशाली और बांका स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की।तलाशी के दौरान अधिकारी की चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बांका स्थित विभागीय कार्यालय भी तलाशी के दायरे में है। फिलहाल बरामदगी या कथित आय से अधिक संपत्ति की कुल राशि को लेकर SVU की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार्रवाई जारी है।



