बाढ़- चाकू मारकर युवक की हत्या के बाद बख्तियारपुर थाना पर पथराव!

SHARE:

पटना ग्रामीण से रवि शंकर अमित की रिपोर्ट!

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर  थाना अंतर्गत  विवाद के बाद घर में घुसकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी मां सुनीता देवी घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे ज्ञानदीप कुमार पिता रामविलास दास अंबेडकर नगर, संगतपर स्थित अपने घर से सब्जी लाने बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनका एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इसके बाद ज्ञानदीप ने अपने भाई दीपक को फोन किया।
दीपक मौके पर पहुंचा और विवाद शांत कराने के बाद ज्ञानदीप को लेकर घर लौट आया। परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद रास्ते में विवाद करने वाला व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान चाकू से हमला किया गया। ज्ञानदीप के सीने, पेट और पैर में चाकू लगने की बात कही जा रही है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हमले में ज्ञानदीप की मां सुनीता देवी को भी चाकू लगा है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किए गया।
लोगों ने शव रख कर S H 106 जाम करने के बाद बख़्तियारपुर थाना पर पथराव कर दिया।वहीं पुलिस मामले को शांत करने में जुटी है।

Join us on: