धीरेन्द्र शास्त्री महावीर जी के भक्त, ज़ब उनकी गदा चलेगी सारे विरोधी हो जायेंगे धाराशाई – MLA संजय सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बिहार आगमन को लेकर तेज प्रताप यादव के द्वारा दिए गए बयान को लेकर वैशाली के लालगंज विधायक संजय सिंह ने करारा जवाब दिया है। धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज को तेज प्रताप यादव ने कहा था यदि बिहार में आकर हिंदू मुस्लिम करेंगे तो उनकी एयरपोर्ट पर घेराव किया जाएगा। साथ ही तेज प्रताप ने यह भी कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री बिहार आकर जातिवाद करेंगे। बिहार में उनकी एंट्री पर रोक लगाई जा रही थी।

हाजीपुर पहुंचे लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह ने जोरदार करारा जवाब दिया है। संजय सिंह ने कहा कि बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी को भगवान हनुमान जी की शक्ति प्राप्त है उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को एयरपोर्ट पर उनकी घेराव करने से महाराज जी घर आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए भगवान महावीर जी की जब गदा चलेगा तो सब कुछ समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज का कोई बिहार में घेराव नहीं कर पाएगा।

Join us on:

Leave a Comment